शमशेर बहादुर सिंह जीवन परिचय भावपक्ष कलापक्ष भाषाशैली पाठ 6 कक्षा 12 । Shamsher Bahadur Singh jivan Parichay bhav paksh Kala paksh Bhasha shaili paath 6 class 12
शमशेर बहादुर सिंह • जीवन-परिचय -शमशेर बहादुर सिंह का जन्म 13 जनवरी, 1911 को देहरादून के एक प्रतिष्ठित जाट परिवार में हुआ था। उनके पिता का नाम तारीफ सिंह और माँ का नाम प्रभुदेई था। उनकी आरम्भिक शिक्षा उर्दू में हुई थी। लेकिन बचपन से ही माँ के भागवत-पाठ तथा सहपाठियों की पाठ्य-पुस्तकों के माध्यम से वे हिंदी से भी जुड़ते चले गये। अनजाने ही हिंदी और उर्दू दोनों के संस्कार उन्हें मिलते चले गए। उनकी प्रारम्भिक शिक्षा उनके ननिहाल देहरादून के. पी. मिशन हाईस्कूल में हुई। 1928 में हाईस्कूल की परीक्षा उत्तीर्ण करके 1931 में उन्होंने गोंडा उत्तर प्रदेश से इण्टरमीडिएट की परीक्षा उत्तीर्ण की। फिर 1933 में इलाहाबाद विश्वविद्यालय से बी. ए. उत्तीर्ण करके 1938 में वहीं से एम. ए. प्रीवियस भी उत्तीर्ण हुए। कुछ कारणों से फाइनल नहीं कर पाये। 1935-36 में उन्होंने उकील बन्धुओं से पेण्टिंग कला सीखी। शमशेर बहादुर सिंह ने 'रूपाभ', 'कहानी', 'नया साहित्य', 'माया', 'नया पथ', 'मनोहर कहानियाँ' इत्यादि के सम्पादन में सहयोग किया। आप उर्दू-हिंद...