संदेश

मई, 2014 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

कुॅवर नारायण जीवन परिचय प्रमुख रचनाएं , भावपक्ष-कलापक्ष पाठ - 3 कक्षा-12 kunwar Narayan jivan parichay pramukh rachnay, bhavpaksh kalapaksh Path 3 class 12

चित्र
                                              जीवन-परिचय  आधुनिक हिंदी कविता के सशक्त हस्ताक्षर एवं 1959 में 'अज्ञेय' द्वारा सम्पादित 'तीसरा सप्तक' के प्रमुख कवियों में से एक कुँवर नारायण का जन्म 19 सितम्बर, 1927 को उत्तर प्रदेश के फैजाबाद जिले में हुआ था। कुँवर जी की प्रारम्भिक शिक्षा-दीक्षा घर पर ही हुई । आपने 1951 में लखनऊ विश्वविद्यालय से अंग्रेजी साहित्य में एम. ए. किया। आप उत्तर प्रदेश के संगीत नाटक अकादमी के 1976 से 1979 तक उप-पीठाध्यक्ष रहे और 1975 से 1978 तक अज्ञेय द्वारा सम्पादित मासिक पत्रिका 'नया प्रतीक' के सम्पादक मण्डल के सदस्य भी रहे। आपकी साहित्य सेवा के लिए आपको 2009 में वर्ष 2005 के देश के सबसे बड़े साहित्यिक सम्मान 'ज्ञानपीठ पुरस्कार' से सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त कुँवर जी को 'साहित्य अकादमी पुरस्कार', 'व्यास सम्मान', केरल के 'कुमार आशान पुरस्कार', 'प्रेमचंद पुरस्कार', 'तुलसी पुरस्कार', 'उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान पुरस्कार', 'राष्ट्...